हार्दिक स्वागत
Dr. Meyer-Dulheuer & Partner पेटेंट एटार्नी कार्यालय कंपनियों और निजी व्यक्तियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कानून के सभी क्षेत्रों में सलाह देता है।
प्रौद्योगिकी-उन्मुख [technologically-oriented] और तकनीकी जानकारी गहन [know-how intensive] कंपनियों को कानूनी सलाह देने का हमारे पास विशेष अनुभव है। हमारे कार्यक्षेत्र प्राचीन प्राकृतिक और इंजीनियरिंग विज्ञान के विषयों तक ही सीमित नहीं हैं, अपितु साफ्टवेयर और जैव प्राद्योगिकी जैसे अपेक्षाकृत अद्यतन तकनीकी विषयों तक भी फैले हुए हैं।
पेटेंट-, पंजीकृत डिजाइन-, पेटेंट डिजाइन- और ट्रेड मार्क कानून पर ध्यान केंद्रित करके, हम कानूनी राय-मशविरा की उच्च गुणवत्ता को संभव बनाते हैं। इन मुख्य क्षेत्रों तक अपने आपको सीमित करने का मतलब है ग्राहकों को सबसे कारगर ढंग की कानूनी सलाह और सहायता की पेशकश करने के उद्देश्य से उच्च स्तर की लोच एवं समायोजन क्षमता के साथ विशिष्ट विशेषज्ञ ज्ञान देना। इसके साथ ही, हमारा आकार बहुत व्यापक विशेषज्ञ ज्ञान आधार सुनिश्चित करता है ताकि आर्थिक दृष्टि से सार्थक संपूर्ण समाधानों की पेशकश की जा सके।