आपके साथ मिलकर हम आपकी अधिकतम संभव आर्थिक सफलता के लिए व्यावहारिक और लागत-सजग समाधान विकसित करते हैं। संयोग पर कुछ भी न छोड़ने का यही एकमात्र तरीका है। हमारी कानूनी सलाह सेवाओं के तहत अंतर्देशीय एवं विदेशी दोनों ही स्तर के पेटेंटों, पंजीकृत डिजाइनों, ट्रेड मार्कों और डिजाइन पेटेंटों (डिजाइन) के पंजीकरण, निष्पादन और प्रतिरक्षा के लिए संकल्पनाओं का सृजन शामिल है। हम अनुज्ञप्ति और कर्मचारी खोज अधिकारों, कानूनी एवं आर्थिक दृष्टिकोण से स्वामित्व अधिकारों के सृजन एवं मूल्यांकन, और प्राद्योगिकी के संस्करण पर अनुसंधान करने के प्रश्नों पर जानकार संपर्क साझेदारों के रूप में भी कार्य करते हैं।
सफलता हमेशा व्यवहार में स्वयं को अभिव्यक्त करती है। आपके साथ मिलकर हम आपकी सटीक जरूरतों का विश्लेषण करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि व्यवहार में आर्थिक दृष्टि से सार्थक क्या किया जा सकता है। इस संदर्भ में, हम आपके लाभ के लिए अपने अनुभव का प्रयोग करने के अभ्यस्त हैं।
समूची कानूनी सहायता अवधि के दौरान सक्षम और वैयक्तिक संपर्क साझेदार के रूप में आपके पक्ष में रहने के लिए हम एक अनुभवी वकील प्रत्यायुक्त करेंगे। निर्धारित कार्य व्यक्तिगत अपेक्षाओं पर निर्भर करते हुए उसके मार्गदर्शन में संपन्न किए जाएंगे। इस संदर्भ में, हमारे कार्य क्षेत्र प्राचीन प्राकृतिक और इंजीनियरिंग विज्ञान के विषयों तक ही सीमित नहीं हैं, अपितु साफ्टवेयर और जैव प्राद्योगिकी जैसे अपेक्षाकृत अद्यतन तकनीकी विषयों तक भी फैले हुए हैं।
हमारी टीम को घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तर के स्वामित्व अधिकारों के प्रशासन और अनुरक्षण में विशेषज्ञता प्राप्त है, और हमें अपने चिरकालीन अनुभव का सहारा लेने का लाभ मिलता है। अपने ग्राहकों के हितों को विश्वव्यापी स्तर पर साकार करने के लिए हमारे पास अभिव्यक्तिशील वकीलों का एक बडा़ और विश्वव्यापी नेटवर्क है।